Video: प्रेमिका के बुलाने पर प्रेमी पहुंचा घर, ग्रामीणों ने प्रेमी युगल को दी ऐसी सजा, मिन्नतों पर भी नहीं पसीजा दिल
उन्नाव में प्रेमी युगल को ग्रामीणों ने पकड़ कर पीटा।
उन्नाव के बारासगवर थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेमिका के बुलाने पर पहुंचे प्रेमी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने प्रेमी युगल की जमकर पिटाई की। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा।
उन्नाव, अमृत विचार। बारासगवर थानाक्षेत्र के एक गांव में प्रेमिका के बुलाने पर पहुंचे प्रेमी को गुरुवार रात ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। दोनों को एक दूसरे से बांधने के बाद जमकर पीटा गया। वहां मौजूद किसी ने प्रेमी युगल को पिटाई कर दी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा। इस दौरान माफी के लिए मिन्नते करता रहा लेकिन पिटाई करने वालों का दिल नहीं पसीजा। पुलिस ने ग्रामीणों से दोनों को छुड़ाया। गंभीर हालत में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। युवक के परिजनों ने थाने में तहरीर दी है।
उन्नाव : प्रेमी युगल को दी सजा, वीडियो वायरल।@unnaopolice @AmritVichar pic.twitter.com/6YSGpyZE3m
— Amrit Vichar (@AmritVichar) March 10, 2023
बारासगवर थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी एक विवाहिता का कर्मी गांव निवासी अविवाहित युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। गुरुवार रात महिला के बुलाने पर युवक उसके घर पहुंच गया। इसकी भनक मोहल्ले वालों लगी तो को दोनों को पकड़ कर एक दूसरे से बांधकर जमकर मारा पीट। प्रेमी ग्रामीणों से हाथ जोड़कर माफी मांगता रहा लेकिन उनका दिल नहीं पसीजा। घटना की जानकारी युवक के परिजनों बारासगवर थाने पहुंच कर पुलिस को सूचना दी।
परिजनों ने महुआ खेड़ा गांव निवासी गेंदालाल पुत्र आल्हा, बिरजू पुत्र आल्हा, जगतु, सुरेश समेत अन्य के खिलाफ मामले की लिखित तहरीर दी है। बताया जा रहा है महिला का पति तेलंगाना हैदराबाद में काम करता है। मामले में एसओ बारासगवर राजपाल ने बताया कि मारपीट हुई है। वीडियो भी वायरल हुए हैं। मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
