Instagram Down: गुरुवार को ठप हो गई Instagram की सेवाएं, हजारों यूजर्स परेशान
नई दिल्ली। फेसबुक के अधीन वीडियो और फोटो शेयरिंग ऐप Instagram का सरवर गुरुवार को ठप पड़ गया। दुनियाभर के युजर्स Instagram को इस्तेमाल नहीं कर पा रहे थे। जानकारी के अनुसार गुरुवार को Instagram का सरवर पूरी तरह ठप पड़ गया था।
लगभग दो हजार यूके के यूजर्स और 1000 से ज्यादा भारत और ऑस्ट्रेलिया के यूजर्स ने इस समस्या को रिपोर्ट किया है. इस मामले में Meta ने फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी है। यह पहली बार नहीं है जब Instagram पूरी परह ठप पड़ गया था। इस से पहले भी ऐसा हो चुका हैं।
उस वक्त युजर्स Instagram में मैसेज नहीं कर पा रहे थे। कुछ वक्त के बाद कंपनी ने इस दिक्कत को ठीक कर लिया था. पिछले साल अक्टूबर में WhatsApp की सर्विसेस कई घंटे तक ठप रही थी.WhatsApp दुनियाभर में सबसे ज्यादा यूज किया जाने वाला इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप है।
ये भी पढ़ें : प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने की पीएम मोदी की तारीफ, कहा- भारत-ऑस्ट्रेलिया अच्छे दोस्त हैं
