मेरठ में गरजे किसान, विभिन्न मांगों को लेकर कमिश्नरी पर हुई महापंचायत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेरठ, अमृत विचार। भारतीय किसान यूनियन की महापंचायत शुक्रवार को मेरठ कमीश्नरी पार्क में अयोजित हुई। विभिन्न मांगों को लेकर दस से अधिक जिले के किसान व कार्यकर्ता एकत्रित हुए। सबसे अधिक किसानों में टिकैत परिवार को बम से उड़ाने की धमकी दिए जाने को लेकर रोष दिखा।

भाकियू के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष गौरव टिकैत महापंचायत में पहुंचे। पंचायत की अध्यक्षता ठाकुर जगत सिंह व संचालन गजेन्द्र दबथुआ, अनुराग चौधरी ने किया। पंचायत में शामिल होने के लिए सुबह से ही किसान व कार्यकर्ता ट्रैक्टर ट्राली से पहुंचे। दोपहर के समय 70 से अधिक ट्रैक्टरों के साथ भाकियू राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत पंचायत में शामिल हुए। मेरठ कमीश्नरी पार्क में कार्यकर्ता व किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि गन्ने के दाम नहीं बढ़ाए जा रहे हैं। किसान परेशान हैं। आवारा पशुओं का कोई समाधान नहीं हो सका। आवारा पशु लोगों को टक्कर मारकर घायल कर रहे हैं। कई लोगों व किसानों की मौत की भी बात सामने आई है। 

वहीं, अन्य पदाधिकारियों ने अपने संबोधन में कहा कि टिकैत परिवार को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है, ऐसा कोई बम नहीं बना जो टिकैत परिवार को कोई नुकसान पहुंचा सके। यदि, टिकैत परिवार को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया तो किसान और कार्यकर्ता दिल्ली की सत्ता हिला देंगे। पंचायत में राकेश टिकैत को 71मीटर की पगड़ी बांधी गई। सुरक्षा की दृष्टि से मजिस्ट्रेट व पुलिस बल की तैनाती की गई। एसपी सिटी पीयूष कुमार सिंह राकेश टिकैत से वार्ता करने के लिए पहुंचे। राकेश टिकैत ने उनके समक्ष गन्ना मूल्य बढ़ाने, नलकूपों पर मीटर न लगाए जाने, अन्य फसलों के वाजिब दाम दिलाए जाने, आवारा पशुओं से निजात दिलाए जाने आदि की मांग रखी।

ये भी पढ़ें- मेरठ: सिपाही की बाइक में आवारा गोवंश ने मारी टक्कर, मौत

 

संबंधित समाचार