उप्र: स्वतंत्रा दिवस पर ड्यूटी करेंगे तो मिलेगी अलग से छुट्टी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। स्वतंत्रा दिवस के मौके पर ड्यूटी करने वाले रोडवेज कर्मियों को अलग से छुट्टी का तोहफा मिला है। वर्ष 1994 में एक आदेश जारी हुआ था जिसमें बस संचालन और कार्याशालाओं में तैनात नियमित कर्मियों को राष्ट्रीय पर्वों पर काम किए जाने की स्थिति में एक देय प्रतिकर अवकाश दिया जाएगा। इसी के मद्देनजर …

लखनऊ। स्वतंत्रा दिवस के मौके पर ड्यूटी करने वाले रोडवेज कर्मियों को अलग से छुट्टी का तोहफा मिला है। वर्ष 1994 में एक आदेश जारी हुआ था जिसमें बस संचालन और कार्याशालाओं में तैनात नियमित कर्मियों को राष्ट्रीय पर्वों पर काम किए जाने की स्थिति में एक देय प्रतिकर अवकाश दिया जाएगा।

इसी के मद्देनजर इस बार 15 अगस्त को राष्ट्रीय अवकाश के दिन ड्यूटी करने वाले कर्मचारी अगले एक महीने के भीतर किसी भी कार्य दिवस पर एक अतिरिक्त छुट्टी ले सकेंगे। वहीं जो कर्मचारी छुट्टी नहीं लेंगे उन्हें किसी प्रकार का कोई अतिरिक्त भुगतान नहीं किया जाएगा। इस संबंध में एमडी डॉ राजशेखर ने प्रदेश भर के अधिकारियों को सरकुलर भेजकर इस व्यवस्था को लागू करने के निर्देश दिए हैं।

संबंधित समाचार