लखनऊ: गाड़ी सरेंडर करने वालों को आरटीओ ने नोटिस भेजा
लखनऊ। लॉकडाउन के दौरान गाड़ी के कागजात सरेंडर करने वाले गाड़ी मालिकों को आरटीओ ने नोटिस भेजा है। आरटीओ की ओर से गाड़ी मालिक को भेजे गए नोटिस में कहा गया है कि छूट के बाद बकाया टैक्स देकर गाड़ी के कागजात वापस ले सकते हैं। इनमें तिमाही टैक्स जमा करने वाले यात्री वाहनों को …
लखनऊ। लॉकडाउन के दौरान गाड़ी के कागजात सरेंडर करने वाले गाड़ी मालिकों को आरटीओ ने नोटिस भेजा है। आरटीओ की ओर से गाड़ी मालिक को भेजे गए नोटिस में कहा गया है कि छूट के बाद बकाया टैक्स देकर गाड़ी के कागजात वापस ले सकते हैं। इनमें तिमाही टैक्स जमा करने वाले यात्री वाहनों को दो माह अप्रैल व मई का छूट के बाद जून का टैक्स जमा करने पर ही कागजात मिलेंगे।
यह जानकारी देते हुए एआरटीओ प्रशासन अंकिता शुक्ला ने कहा है कि यात्री वाहनों पर दो महीने की छूट व भारी वाहनों पर एक महीने की टैक्स में छूट दी गई हैं। ऐसे में छूट की सीमा खत्म होने के बाद गाड़ी मालिक बकाया टैक्स जमा करके गाड़ी के कागजात आरटीओ कार्यालय से वापस ले सकते हैं। अब तक करीब पांच वाहनों के कागजात आरटीओ कार्यालय में सरेंडर किए गए हैं।
