लखनऊ : सीमैप संवारेगा विद्यार्थियों का करियर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीएसआईआर-सीमैप व महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय, मोतीहारी, बिहार  के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

लखनऊ, अमृत विचार। सीएसआईआर-केंद्रीय औषधीय एवं सगंध पौधा संस्थान(सीमैप) किसानों के साथ-साथ अब विद्यार्थियों का भी करियर संवारने के अवसर प्रदान करेगा। इसको लेकर शुक्रवार को सीएसआईआर-सीमैप व महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय, मोतीहारी, बिहार  के बीच समझौता हुआ। इस समझौता पत्र पर संस्थान के निदेशक डॉ. प्रबोध कुमार त्रिवेदी और महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालयए के कुलपति प्रोफेसर आनंद प्रकाश ने हस्ताक्षर किए।

इस मौके पर संस्थान के निदेशक डॉ. प्रबोध कुमार त्रिवेदी ने कहा कि सीएसआईआर-केंद्रीय औषधीय एवं सगंध पौधा संस्थान (सीमैप) में औषधीय एवं सगंध पौधों में हो रहे नित नए शोध एवं विकास कार्यों से किसानों को तो लाभ हो ही रहा है इसके साथ- साथ इस समझौते से इस क्षेत्र से जुड़े विद्यार्थियों को भी अपने करियर को संवारने के भी अवसर उपलब्ध होंगे। दोनों संस्थानों मे होने वाले नित नए विकासों से शोध छात्र परिचित होंगे। विद्यार्थी दोनों संस्थानों में उपलब्ध उपकरणों का उपयोग कर सकेंगे। इसके अलावा छात्रों को लघु प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।  इस मौके पर संस्थान के वैज्ञानिक डॉ. आरके श्रीवास्तव, डॉ. प्रेमा, वसुदेव, अनिल कुमार और प्रो. बृजेश पाण्डेय मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : अयोध्या : जश्न ताजदार-ए-वफा में शायरों ने पढ़े कसीदे

संबंधित समाचार