अयोध्या : जश्न ताजदार-ए-वफा में शायरों ने पढ़े कसीदे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। अंजुमन बज्मे अब्बासिया मोती मस्जिद की ओर से 16 शाबान को गुरुवार की रात छोटी दरगाह हजरत अबुल फजलिल अब्बास (अ.स.) में जश्न ताजदार-ए-वफा का आयोजन किया गया। 

इस अवसर पर महफिल की शुरूआत मौलवी हैदर अली ताबिश द्वारा तिलावते कलाम पाक से की गई। मौलाना आजिम बाकरी ने तकरीर की। डॉ.मिर्जा शहाब शाह ने महफिल का संचालन किया। महफिल में शायर नूर, फरहत, वसीम, दानिश, काशिफ, शबाब, जलाल, शावर, अली हैदर, मंसूब, कुमैल, जिना हैदर, गदीर इमाम, हमजा, इमरान, आमिर, शफक, मोहम्मद हसनैन व सादिक असगर ने कसीदे सुनाकर नजराना-ए-अकीदत पेश किया।

यह भी पढ़ें : गोंडा : भूमि घोटाले में वांछित सब रजिस्ट्रार गिरफ्तार

संबंधित समाचार