खबर का असर : पारिजात अपार्टमेंट पहुंची टीम, देखे हालात 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

महिला ने फ्लैटों की गुणवत्ता बताई थी खराब

लखनऊ, अमृत विचार। पारिजात अपार्टमेंट के फ्लैटों की खराब गुणवत्ता की खबर दैनिक अमृत विचार में प्रकाशित हुई तो लखनऊ विकास प्राधिकरण ने संज्ञान लिया। मौके पर अधीक्षण अभियंता समेत उनकी टीम पहुंची और निरीक्षण कर हालात देखे। जो कमियां मिलीं उन्हें दूर करने का आवंटियों को आश्चवासन दिया।

खबर का असर

गोमती नगर क्षेत्र में पारिजात अपार्टमेंट में करीब 450 फ्लैट हैं। आवंटियों के मुताबिक लखनऊ विकास प्राधिकरण के फ्लैट खरीदने में लाखों रुपये गवां दिए हैं। लेकिन, शर्तों के मुताबिक मानकों पर खरे नहीं हैं। दीवारों में सीलन है। छत व दीवार से पानी टपकता है। पाइप लाइन लीकेज की समस्या है। पार्किंग की व्यवस्था नहीं है न ही फायर एनओसी है। 8 मार्च को फ्लैट में रहने वाली पूजा श्रीवास्तव ने उपाध्यक्ष से शिकायत की थी। जिन्होंने 75 लाख के खरीदे गए फ्लैट को खंडहर बताया था।

यह खबर शुक्रवार को प्रमुखता से प्रकाशित हुई तो अधीक्षण अभियंता एके सिंह जोन के सहायक अभियंता व अवर अभियंता के साथ पहुंचे। पारिजात वेलफेयर सोसाइटी के सचिव समर विजय सिंह के साथ सभी ब्लॉकों का निरीक्षण किया और कमियां देखीं। 12वीं मंजिल पर सीलन मिली। जिसकी मरम्मत कराने का आश्वासन दिया। साथ ही सभी ब्लॉकों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के साथ वाहन पार्किंग की व्यवस्था करने को कहा है। 

यह भी पढ़ें : नगर निकाय चुनाव : पुनरीक्षण अभियान शुरू, बनें मतदाता

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज