नगर निकाय चुनाव : पुनरीक्षण अभियान शुरू, बनें मतदाता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

 11 से 17 मार्च तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

लखनऊ, अमृत विचार। नगरीय निकाय चुनाव का संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान 1 अप्रैल तक चलेगा। 17 मार्च तक मतदाता सूची से नाम बढ़ाने, हटाने व संशोधन जैसे कार्य किए जाएंगे। केंद्रों पर बीएलओ व पर्यवेक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है, जो उपस्थित रहेंगे। यह निर्देश जिलाधिकारी सूर्य पाल गंगवार ने अफसरों को दिए हैं।

शुक्रवार को अपने कार्यालय में जिलाधिकारी सूर्य पाल गंगवार ने नामावली संक्षिप्त पुनरीक्षण की बैठक की। अभियान के पहले दिन ड्राफ्ट निर्वाचक नामावली का प्रकाशन किया गया। निर्वाचन संबंधित अधिकारियों को बताया कि यह अभियान 1 अप्रैल तक चलेगा। बीएलओ व पर्यवेक्षक 17 मार्च तक मतदाता केंद्रों पर उपस्थित रहेंगे। जो नगर निगम व नगर पंचायत से संबंधित मतदाता सूची में नये मतदाता बनाने के साथ नाम हटाने व संशोधन जैसे कार्य करेंगे। इसके लिए संबंधित कार्यालयों में फार्म उपलब्ध करा दिए हैं। इसके अलावा चुनाव आयोग या फिर जनपद की वेबसाइट पर फार्म की सुविधा दी गई है। जिस पर 11 से 17 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

18 से 22 मार्च तक दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण

11 से 17 मार्च तक ड्राफ्ट के रूप में प्रकाशित निर्वाचक नामावली का निरीक्षण किया जाएगा। इस बीच दावे व आपत्तियां व ऑनलाइन आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। 18 से 22 मार्च तक दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। इसके बाद  23 से 31 मार्च तक दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण के उपरांत पूरक सूचियों की पांडुलिपी तैयारी की जाएगी। जबकि 1 अप्रैल को नामावलियों का प्रकाशन किया जाएगा।

एक नजर में मतदाता

कुल मतदाता : 30,85,559
पुरुष मतदाता : 16,38,481
महिला मतदाता : 14,47,078

यह भी पढ़ें : लखनऊ : प्रबंध निदेशक ने किया सीवरेज योजना के कार्यों का औचक निरीक्षण

संबंधित समाचार