लखनऊ : प्रबंध निदेशक ने किया सीवरेज योजना के कार्यों का औचक निरीक्षण
लखनऊ, अमृत विचार। जल निगम (नगरीय) के प्रबंध निदेशक अनिल ढींगरा शुक्रवार को सीवरेज से संबंधित योजना की हकीकत जानने के लिए सड़क पर उतरे और विभिन्न विकास कार्यों का औचक निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए।
इस दौरान उन्हें खुदी हुई सड़कें और गड्ढ़े मिलीं, जिस पर नारजगी जाहिर करते हुए उन्होंने अवर अभियंता और अधिशासी अभियंता को तत्काल गड्ढों को भरकर सड़को मोटोरेवल करने का निर्देश दिया। उन्होंने आशियान में निर्माणाधीन पम्पिंगि स्टेशन का भी निरीक्षण किया। यहां उन्हें पम्पिंग स्टेशन और 32 किमी सीवर लाइन का कार्य अपूर्ण मिला। अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आगामी 15 दिवस के अंदर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
यह भी पढ़ें : लखनऊ : सीमैप संवारेगा विद्यार्थियों का करियर
