Kanpur News : नार्थ ईस्ट में शराब पीकर BSF जवान ने किया हंगामा, GRP ने की कार्रवाई
कानपुर में नार्थ ईस्ट में शराब पीकर बीएसएफ जवान ने हंगामा किया।
कानपुर में नार्थ ईस्ट में शराब पीकर बीएसएफ जवान ने हंगामा किया। इस पर यात्रियों ने टीटी से शिकायत की।
कानपुर, अमृत विचार। आनंद विहार से कामाख्या जाने वाली (12506) नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस के थर्ड एसी कोच में नशे में धुत एक बीएसएफ के जवान ने जमकर हंगामा किया। उसके उत्पात से तंग आकर यात्रियों ने टीटी से शिकायत की। सूचना पर ट्रेन का एस्कार्ट मौके पर पहुंचा, लेकिन वह काबू में नही आया। कानपुर सेंट्रल में ट्रेन पहुंचने पर जीआरपी व आरपीएफ ने बामुश्किल काबू कर उसे पार्सल ट्रॉली से थाने लाये और उसे मेडिकल के लिए भेजा। बीएसएफ जवान पश्चिम बंगाल का रहने वाला विकास वर्मन है। वह (12506) नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस के कोच नंबर बी-4 में सफर कर रहा था। इसी बीच उसने सीट में ही जरूरत से ज्यादा शराब पी ली। फिलहाल जीआरपी ने मेमू के आधार पर कार्रवाई कर रही है और साथ ही उसकी यूनिट और परिजनों को सूचना दे दी गई है।
