बरेली: अवकाश के बाद ड्राइविंग टेस्ट के लिए जुटे आवेदक, 27 चालकों में से दो ही चला सके कार
बरेली, अमृत विचार। होली के अवकाश के बाद शुक्रवार को परसाखेड़ा में ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक पर बड़ी संख्या में आवेदक पहुंचे। टेस्ट के दौरान 27 में से सिर्फ दो आवेदक ही कार चलाने में पास हुए। 25 कार चालक टेस्ट में फेल हो गए। इसके अलावा 58 दोपहिया वाहन चालकों में 37 पास हुए।
परसाखेड़ा में ऑटाेमेटिक ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक पर रोजाना बड़ी संख्या में आवेदक फेल हो रहे हैं। सोमवार के बाद से ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक पर होली का अवकाश था। तीन दिन के बाद शुक्रवार को ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक पर आवेदक टेस्ट देने के लिए पहुंचे।
ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक के प्रोजेक्ट मैनेजर मोहित चतुर्वेदी ने बताया कि शुक्रवार को 27 आवेदकों ने कार चलाकर दिखाई। जिसमें से सिर्फ दो ही आवेदक पास हो सके। इसके अलावा 58 आवेदकों ने बाइक चलाकर दिखाई, जिसमें से 37 आवेदक टेस्ट में पास हो गए जबकि 21 आवेदक बाइक चलाने में भी फेल हो गए।
यह भी पढ़ें- बरेली: मारपीट का वीडियो बनाना युवक को पड़ा भारी, गुस्साए दबंगों ने जमकर पीटा
