हरदोई : कोतवाली के अंदर हुई सिपाही की धुनाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सिपाही ने ही सिपाही के ऊपर चलाईं चप्पल

खाने की मेज़ से तेज़ हुआ खाकी बीच बवाल

हरदोई, अमृत विचार। गाहे-बगाहे सिपाहियों के बीच तू तू-मैं मैं हो जाना कोई बड़ी बात नहीं। लेकिन बड़ी बात अब सामने आई जब कोतवाली के अंदर ही एक सिपाही ने दूसरे सिपाही को न सिर्फ पीटा बल्कि उसके ऊपर चप्पल भी चला दी। कछौना कोतवाली में हुआ इस तरह का बवाल लॉ एंड आर्डर के रखवालों पर सवाल खड़े कर रहा है।

मामला कछौना कोतवाली का बताया गया है। वहां खाना खाया जा रहा था। उसी बीच एक सिपाही की दूसरे सिपाही से झड़प हो गई। झड़प ऐसी हुई कि सिपाही अरुण यादव ने दूसरे सिपाही अनिल को जाति सूचक गाली-गलौज करते हुए पहले तो पीटा, फिर उसके ऊपर चप्पलें चलाने लगा। इस बीच वहां मौजूद तीसरे सिपाही राजू सैनी ने किसी तरह बीच-बचाव किया और वहां के ज़िम्मेदारों को इस बारे में बताया भी, लेकिन उधर से किसी तरह का कोई एक्शन नहीं हुआ। अनिल का ऐसा कहना है कि अरुण इससे पहले भी इसी तरह की हरकतें कर चुका है, लेकिन कोई उसके ऊपर उंगली तक उठाने की हिम्मत नहीं जुटा सका। इतना सब होने के बाद भी ज़िम्मेदार कुछ भी बोलने से बच रहें हैं।

प्रधान की शह पर बना शहंशाह

हरदोई। खुद सिपाहियों का कहना है कि कोतवाली में सिपाही के साथ मारपीट करने वाले सिपाही के हौसले इस वजह से बढ़े हुए है क्योंकि उसके ऊपर प्रधान का हाथ है और प्रधान की सियासी गलियारों में खासी पहुंच है। ज़ाहिर सी बात है कि साथियों के साथ इस तरह की दबंगई दिखाने वाला प्रधान की शह पर ही शहंशाह बना हुआ है। इससे पहले भी वह काफी बवाल कर चुका,लेकिन किसी ने उसके आगे चूं तक नहीं की।

यह भी पढ़ें : महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए नीति जरूरी : डॉ. रंगराजन

संबंधित समाचार