बरेली: संविधान की हिफाजत के लिए पदयात्रा में शामिल हों- तौकीर रजा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर ने जारी की अपील

बरेली, अमृत विचार। आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां ने मुसलमानों को निशाना बनाए जाने की घटनाओं के खिलाफ 15 मार्च को दिल्ली कूच का एलान करने के बाद अब मुसलमानों से पदयात्रा में ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होने की अपील की है।

आईएमसी के मीडिया प्रभारी मुनीर इदरीसी ने बताया कि मौलाना तौकीर ने संविधान की हिफाजत के लिए लोगों से अपने-अपने इलाकों से पदयात्रा में शामिल होने की अपील की है। मौलाना ने कहा है कि बढ़ती नफरत से हर धर्म, पंथ और जाति में चिंता है।

सभी भाईचारे में यकीन रखते हैं लेकिन कुछ संगठन, व्यक्ति और समूह देश में नफरत फैला रहे हैं। हर देशवासी की जिम्मेदारी है कि इन ताकतों के खिलाफ मिलकर खड़े हों। पदयात्रा में मुसलमानों के साथ हर भारतीय का स्वागत है। मुनीर ने बताया कि बरेली से 15 मार्च को शुरू होने वाली पदयात्रा 20 मार्च को दिल्ली पहुंचेगी जहां राष्ट्रपति को ज्ञापन दिया जाएगा। कई टीमें जिले में भ्रमण कर लोगों से पदयात्रा में शामिल होने की अपील कर रही हैं।

यह भी पढ़ें- बरेली: अवकाश के बाद ड्राइविंग टेस्ट के लिए जुटे आवेदक, 27 चालकों में से दो ही चला सके कार

संबंधित समाचार