लखनऊ: गंदगी पर बीट इंचार्ज निलंबित, जांच के निर्देश
लखनऊ, अमृत विचार। महानगर क्षेत्र का नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने निरीक्षण किया तो सफाई व्यवस्था ध्वस्त पाई। बीट इंजार्च की लापरवाही उजागर होने पर निलंबित कर दिया। साथ ही जांच के निर्देश दिए। उपस्थित पंजिका में 19 में नौ कर्मचारी मिले।
शुक्रवार को नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एसके रावत ने जोन-3 के अंतर्गत महानगर क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान छप्परतल्ला चौराहा, नारायण प्रसाद मार्ग व सेक्टर-ए भामा शाह पार्क के पास गंदगी पाई। इसके अलावा सौभाग्य अपार्टमेंट, सनरेज अपार्टमेंट, नारायण प्रसाद मार्ग, बड़ा चांदगंज, राम जानकी मंदिर, भुईयन देवी मंदिर, सेक्टर-ए के पास सफाई व्यवस्था ध्वस्त मिली।
फैजाबाद मार्ग स्थित रॉयल पाम रिसोर्ट से डी पार्क महानगर विस्तार जाने वाले मार्ग व रेलवे लाइन से लगे मार्गों पर भी गंदगी पाई। भैरव प्रसाद मार्ग व छप्परतल्ला क्षेत्र में जगह-जगह नालियां चोक व कूड़े का ढेर पाया। ऐसे में बीट इंचार्ज राम लखन की लापरवाही उजागर हुई। जिन्होंने सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका देर से प्रस्तुत की। जिसमें 19 में नौ कर्मचारी उपस्थित रहे। इस पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने नाराजगी जताते हुए राम लखन को निलंबित करते हुए जांच के निर्देश दिए।
पूर्व के निरीक्षण में भी मिली थी लापरवाही
नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि इससे पहले 3 मार्च को निरीक्षण में राम लखन के पास कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका/मस्टर रोल नहीं मिला था। 4 मार्च को को कर्मचारियों द्वारा कूड़ा जलाना पाया था। जिस पर अपर मुख्य सचिव ने नाराजगी जताई थी। 7 मार्च को निरीक्षण में चारोंतरफ गंदगी मिली थी और राम लखन से संपर्क करने पर फोन नहीं उठाया था। सफाई कर्मचारियों को अवकाश देकर अनुचित लाभ देकर सरकारी आदेशों का लगातार उल्लघंन करते आ रहे हैं। जिसपर यह कार्रवाई की गई है।
