UP Weather: सुबह ठंड लेकिन दिन में सताने लगी है धूप, और बढ़ेगा तापमान
लखनऊ, अमृत विचार। मार्च महीने में सुबह हल्की ठंड से दिन की शुरुआत तो हो रही है। लेकिन दिन बढ़ने के साथ ही तेज धूप लोगों को चुभने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार अभी मार्च महीने में तापमान में और वृद्धि होगी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तर प्रदेश में मार्च के आखिरी सप्ताह तक पिछले साल की गर्मी का रिकॉर्ड टूटेगा। मौसम विभाग की मानें तो शनिवार से यूपी में गर्मी बढ़ेगी।
गुजरे 24 घंटे में दिन के तापमान में तकरीबन 3 डिग्री की बढ़ोत्तरी दर्ज की गयी है। यूपी के सभी जिलों में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। आज मौसम साफ़ रहने का अनुमान मौसम विभाग की तरफ से जताया गया है।
ये भी पढ़ें - लखनऊ: गंदगी पर बीट इंचार्ज निलंबित, जांच के निर्देश
