गोवर्धन परिक्रमा के लिए मथुरा पहुंचे CM शिवराज, विधि-विधान से की पूजा-अर्चना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उत्तरप्रदेश के मथुरा स्थित गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा की। चौहान ने कल रात ये परिक्रमा पूरी की। इस दौरान उनकी धर्मपत्नी साधना सिंह चौहान भी उपस्थित थीं।

इस संबंध में उन्होंने ट्वीट करते हुए बताया कि उन्होंने ब्रजभूमि मथुरा में गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर लोक मंगल की कामना की। इसके साथ ही उन्होंने कामना की कि भक्त वात्सल्य भगवान की कृपा सदा सब पर बनी रहे। 

यह भी पढ़ें- राजस्थान पाक कला कार्यक्रम, दिग्गज शेफ सिखा रहे है छात्रों को खाना पकाने और परोसने की कला

संबंधित समाचार