Conversion In Kanpur : मुंबई के पवित्र जल से कराया जा रहा था धर्म परिवर्तन, पुलिस के हाथ लगे कई अहम सुराग
Conversion In Kanpur कानपुर में मुंबई के पवित्र जल से धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था।
Conversion In Kanpur कानपुर में मुंबई के पवित्र जल से धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था। इसमें पुलिस के हाथ कई अहम सुराग लगे।
कानपुर, अमृत विचार। Conversion In Kanpur चकेरी थानाक्षेत्र अंतर्गत शिवकटरी में धर्म परिवर्तन की घटना में पुलिस को जांच में काफी अहम सुराग हाथ लगे हैं। जिस पवित्र जल से लोगों का धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था वह भी मुंबई से सप्लाई हो रहा था। मुंबई से गहरा कनेक्शन निकलने के बाद पुलिस की जांच अब मुंबई की तरफ भी डायवर्ट हुई है। गिरोह का भंडाफोड़ करने के लिए पुलिस मुंबई से जुड़े अन्य सबूतों को इकट्ठा करने का प्रयास कर रही है।
विहिप बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एक घर में धर्म परिवर्तन को लेकर हंगामा किया। जिसके बाद इस मामले में पुलिस ने नौ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो आरोपी रजत और अभिजीत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस मामले में जब जांच आगे बढ़ी तो पता चला कि रजत का एक भाई मुंबई में धर्म परिवर्तन कराने की घटना में लिप्त है। इसके बाद पुलिस ने इस मामले में जांच को और आगे बढ़ाया।
पुलिस की अब तक की जांच में पता चला है कि धर्म परिवर्तन कराने से पहले आरोपी पवित्र जल से शुद्धि कराते थे। यह पवित्र जल मुंबई से सप्लाई किया जा रहा था। पुलिस की जांच में जल छोटी शीशियों में कानपुर लाया जाता था। इसे कोरियर के जरिए नहीं बल्कि विशेष दूत खुद लेकर आता था। जिससे यहां पर लोगों को धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था। इस संबंध में संयुक्त पुलिस आयुक्त आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि धर्म परिवर्तन मामले में मुंबई से कुछ अहम कनेक्शन मिले हैं। जो भी फैक्ट्स सामने आए हैं उन्हें ठीक से सत्यापन किया जा रहा है।
15 शिशियों से सात ड्रम तैयार
पुलिस सूत्रों ने बताया कि 15 छोटी शीशियों में सात ड्रम पवित्र जल तैयार हो जाता था। उसी से यह लोग धर्म परिवर्तन के दौरान इस्तेमाल किया जाता है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक इस पूरे मामले में ठीक से जांच की जा रही है।
