उमेश पाल हत्याकांड: माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता पर 25 हजार का इनाम
गिरफ्तारी के लिए पुलिस दे रही ताबड़तोड़ दबिश
प्रयागराज, अमृत विचार। राजूपाल हत्या कांड के मामले में सजा काट रहे माफिया अतीक अहमद और उसके परिवार की मुश्किलें लगातार बढ़ती ही जा रही हैं। उमेश पाल हत्याकांड में शामिल आरोपियों के साथ पत्नी का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद प्रयागराज पुलिस ने फरार चल रही अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन के खिलाफ 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया है। साथ ही गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
बता दें कि उमेश पाल की हत्या के बाद प्रयागराज पुलिस ने अतीक और उसके परिवार की नकेल कसने शुरू कर दिया। इधर अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन फरार हो गई। कुछ दिनों बाद शाइस्ता परवीन की शार्प शूटर साबिर और बल्ली से मुलाकात का सीसीटीवी फुटेज सामने आया। जिसके बाद माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन के खिलाफ प्रयागराज पुलिस का एक्शन तेज हो गया है। उमेश पाल शूटआउट काण्ड से 5 दिन पहले शाइस्ता परवीन ने अतीक गैंग के खास गुर्गे बल्ली के घर पहुंचकर मुलाकात की थी। जहां पर उसके साथ उमेश पाल हत्याकांड का अन्य आरोपी और ढाई लाख का इनामी साबिर भी मौजूद था। सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन पर भी 25 हजार का इनाम घोषित किया गया है।
ये भी पढ़ें - UP में 8 आईपीएस के तबादले, पीयूष मोर्डिया बने ADG लखनऊ जोन
