राजौरी में एलओसी के पास हथियार, मादक पदार्थ बरामद, तलाशी अभियान जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

राजौरी/जम्मू। नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर तैनात सेना के जवानों ने रविवार को जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले से छोटे हथियार और मादक पदार्थ बरामद किए। अधिकारियों ने बताया कि बरामद सामान में दो पिस्तौल, एक आईईडी और हेरोइन शामिल हैं। उन्होंने बताया कि सुबह एक तलाशी अभियान के दौरान नौशेरा सेक्टर में लाम के अग्रिम इलाके से जवानों ने यह बरामदगी की। अधिकारियों ने बताया कि अभियान जारी है और विस्तृत ब्योरे की प्रतीक्षा है। 

ये भी पढे़ं- एनआईए ने सिवनी में की छापेमारी, दो लोग हिरासत में लिए, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त

 

संबंधित समाचार