बहराइच: अपना दल विधायक को कहे अपशब्द, समर्थक ने दर्ज कराया मुकदमा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पुलिस ने शुरू की जांच, शादी समारोह में अपशब्द कहने का आरोप

बहराइच, अमृत विचार। नानपारा विधान सभा क्षेत्र से अपना दल के विधायक को एक व्यक्ति ने शादी समारोह में अपशब्द कह दिया। इस पर विधायक के समर्थक ने कोतवाली में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने शनिवार को बयान दर्ज किया।

जनपद के नानपारा विधान सभा क्षेत्र से अपना दल के विधायक राम निवास वर्मा हैं। फखरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नकौडा गांव निवासी शैलेंद्र वर्मा पुत्र कैलाश नाथ वर्मा अपने को विधायक का समर्थक बताते हैं। कोतवाली नानपारा में तहरीर देकर उन्होंने कहा है कि वह अपने भांजे अंकित वर्मा के शादी समारोह में 28 फरवरी को शामिल होने आया था। यहां पर कोतवाली क्षेत्र के बितनिया गांव निवासी पंकज कुमार ने विधायक को अपशब्द कहे। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं शनिवार को उप निरीक्षक अशोक कुमार वर्मा ने आरोपी को बुलाकर बयान दर्ज किया। कोतवाल हेमंत कुमार गौड़ ने बताया कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद गिरफ्तारी की जायेगी।

ये भी पढ़ें -बहराइच: 17 मार्च से शुरू होगा महाराजा सुहेलदेव किसान मेला, डीएम ने जारी किए निर्देश 

संबंधित समाचार