बरेली: नारी निकेतन में 11 संवासनी संक्रमित मिलीं
बरेली,अमृत विचार। सेंट्रल और जिला जेल के बाद कोरोना ने शुक्रवार को नारी निकेतन में भी दस्तक दे दी। यहां 11 संवासनी संक्रमित मिलीं। इससे खलबली मच गई है। अभी और भी संवासनियों के सैंपल की रिपोर्ट आनी है। वहीं, सुभाषनगर थाने में शुक्रवार को इंस्पेक्टर और करगैना चौकी इंचार्ज समेत 11 पुलिस कर्मी संक्रमित …
बरेली,अमृत विचार। सेंट्रल और जिला जेल के बाद कोरोना ने शुक्रवार को नारी निकेतन में भी दस्तक दे दी। यहां 11 संवासनी संक्रमित मिलीं। इससे खलबली मच गई है। अभी और भी संवासनियों के सैंपल की रिपोर्ट आनी है। वहीं, सुभाषनगर थाने में शुक्रवार को इंस्पेक्टर और करगैना चौकी इंचार्ज समेत 11 पुलिस कर्मी संक्रमित पाए गए। हालांकि इससे पहले सीबीगंज और बारादरी थाने में भी पुलिस कर्मी संक्रमित मिल चुके हैं लेकिन जिले के किसी थाने में एक ही दिन इतनी बड़ी संख्या में पहली बार पुलिस कर्मी संक्रमित मिले हैं।
जिला सर्विलांस अधिकारी डा.अशोक कुमार ने बताया कि सभी 11 संवासनियों और पुलिस कर्मियों को आइसोलेट किया गया है। वहीं, किला थाने में भी एक पुलिस कर्मी को संक्रमित पाया गया है। शुक्रवार को जिले में 185 संक्रमित पाए गए। इनमें कर्मचारी नगर में तीन, इज्जतनगर में चार, साहूकारा में एक, सनसिटी में एक, भूड़ में एक, गोकुलधाम में एक, पंजाबपुरा में दो, गांधीपुरम में तीन, सुभाष नगर में आठ, प्रेमनगर में दो, पटेल नगर में तीन, मढ़ीनाथ में एक, जानकीपुरी में एक, सैदपुर में एक, शिवाजी कालोनी में एक, भोजीपुरा में दो, ग्रेटर आकाश कालोनी में दो, फरीदपुर में एक, रतनपुरी में एक, शाहपुर बनिया में एक संक्रमित है।
इसके अलावा मालीपुरा में एक, शिवपुरी में एक, लंगुरा में एक, बड़ा बाजार में एक, कालीबाड़ी में एक, बारादारी में एक, बाकरगंज में एक, ब्रह्मपुरा में एक, धीर सतुईया में एक, अमरिया कालोनी में एक, हजियापुर में एक, सैलानी में एक, धौराटांडा में दो, डिफेंस कालोनी में एक, मलूकपुर में चार, अभयपुर भोजीपुरा में एक, मानपुर बहेड़ी में एक, सिविल लाइंस में तीन, रिठौरा में एक, नवादा शेखरान में एक, न्यू माडल रेलवे कॉलोनी में दो, कृष्णा नगर में एक, मधुनगर में एक, आशुतोष सिटी में एक, प्रभा टॉकीज के समीप समेत सिविल लाइंस में तीन और किला में दो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीबीगंज में शुक्रवार को 15 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
