लखनऊ : जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष का बयान, कहा- यूपी में समाजवादी पार्टी के साथ होगा गठबंधन 

Amrit Vichar Network
Published By Virendra Pandey
On

लखनऊ, अमृत विचार। आने वाले लोकसभा चुनाव में बिहार की सत्ताधारी पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन कर सकती। वहीं केंद्र में जनता दल यूनाइटेड समय आने पर कांग्रेस के साथ जाने का मन बना रही है।

इस बात का खुलासा जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ लल्लन सिंह ने किया है। उन्होंने यह बात उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कही है। 

रविवार को लखनऊ पहुंचे जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ लल्लन सिंह ने कहा है कि समाजवादी पार्टी और जनता दल यूनाइटेड की विचारधारा एक है। इसलिए जब हम उत्तर प्रदेश में अपना जनाधार मजबूत कर लेंगे। उसके बाद चुनाव आने पर समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन कर सकते हैं। इस दौरान उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि केंद्र में जनता दल यूनाइटेड, कांग्रेस पाटी के साथ लोकसभा चुनाव में गठबंधन करने का मन बना रही।

बीजेपी सरकार पर निशाना

पत्रकारों को संबोधित करते हुए राजीव रंजन सिंह में बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि तमिलनाडु में कथित बिहारी मजदूरों पर हिंसा मामले में भाजपा का हाथ है और आने वाले समय में इसका खुलासा भी हो जाएगा। बिहार सरकार और तमिलनाडु सरकार ने इस पूरे मामले की जांच कराई, जिसमें यह मामला फर्जी निकला है यह पूरी साजिश तमिलनाडु और बिहार की सरकार में मतभेद पैदा करने के लिए किया गया था। बिहार सरकार इस मामले पर कठोर कार्रवाई करेगी।  

यह भी पढ़ें : सीएम योगी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- यह लोग देश के लोकतंत्र को कमजोर करने में लगे हैं

संबंधित समाचार