Etawah में शिवपाल सिंह यादव ने कसा तंज, कहा- भाजपा में बढ़ रहा भ्रष्टाचार, डिप्टी सीएम सिर्फ विज्ञापनों में दिखते

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा में शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा पर तंज कसा।

इटावा में शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार बढ़ रहा। वहीं, डिप्टी सीएम सिर्फ विज्ञापनों में दिखते है।

इटावा, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि भाजपा में लोकतंत्र नाम की कोई चीज नहीं है। ईडी, आईटी टीम की छापेमारी केवल विपक्ष के लोगों पर हो रही है। भाजपा ईडी, आईटी टीम की छापेमारी केवल विपक्ष के लोगों पर हो रही है। भाजपा  सरकार में बहुत ज्यादा भ्रष्टाचार है। मुझे तो भाजपा का कोई नेता ईमानदार नहीं लगता है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक पर तंज कसते हुए कहा कि वे सिर्फ विज्ञापनों में दिखाई देते है।
 
यादव रविवार को सहकारी समितियों के चुनाव को लेकर शिवपाल सिंह यादव इटावा पहुंचे। जिला पंचायत अध्यक्ष  आवास पर सहकारी समितियों के लिए चुनाव लड़ रहे  प्रतिनिधियों से मुलाकात की। इटावा-औरैया में 139 समितियों का 14 व 19 मार्च को  चुनाव होगा। गौरतलब है कि शिवपाल सिंह यादव काफी लंबे समय तक कोऑपरेटिव के अध्यक्ष भी रहे है।  बैठक के बाद सपा महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि को-ऑपरेटिव चुनाव को लेकर पूरी तैयारी है। चुनाव में भाजपा को सबक मिल जाएगा।

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज