बरेली: कोरोना काल में लापरवाही पर रोडवेज के एआरएम निलंबित
बरेली,अमृत विचार। मुख्यालय के निर्देशों का पालन न करने और काम में लापरवाही बरतने पर रोडवेज के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (वित्त) को निलंबित कर दिया गया है। परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक डा. राजशेखर की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (वित्त) विपिन कुमार जायसवाल के निलंबन के …
बरेली,अमृत विचार। मुख्यालय के निर्देशों का पालन न करने और काम में लापरवाही बरतने पर रोडवेज के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (वित्त) को निलंबित कर दिया गया है। परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक डा. राजशेखर की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (वित्त) विपिन कुमार जायसवाल के निलंबन के साथ ही उनके सभी भत्तों पर भी रोक लगाई गई है। अचानक हुई इस कार्रवाई से पूरे परिवहन निगम में खलबली मची हुई है।
एमडी की ओर से जारी आदेश के अनुसार, एआरएम विपिन कुमार जायसवाल पर कार्य एवं दायित्व का निर्वहन न करने, कोरोना महामारी के दौरान अनुबंधित बसों के बिल तैयार न करने, नियमानुसार डीजल भुगतान न करने, डीजल मद में अधिक धनराशि की मांग करने और निगम को आर्थिक क्षति पहुंचाने और उच्चाधिकारियों के आदेश का पालन न करने का दोषी मानते हुए कार्रवाई की गई है। निलंबन अवधि में वह परिवहन निगम मुख्यालय से संबंद्ध रहेंगे।
