लखनऊ: स्वच्छ पर्यावरण आंदोलन सेना ने की गोमती की सफाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी की स्वच्छ पर्यावरण आंदोलन सेना गोमती की सफाई के लिए अभियान चला रही है। इस क्रम में अपने 248वें रविवार को सेना के स्वयं सेवकों ने नदी से 10 क्विंटल कचरा निकाने के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गोमती में गिरने वाले सभी गंदे नालों को बंद करने की मांग की। लगभग दो घण्टे तक चले सफाई अभियान में सड़े गले कपड़े, पालीथीन बैग, बड़ी मात्रा में ठोस अपशिष्ट पदार्थ तथा नदी में प्रवाहित देवी-देवताओं की सैकड़ों मूर्तियां निकाल कर गोमती की आरती के साथ अभियान का अंत किया। 

इस दौरान सेना के संयोजक राणजीत सिंह के नेतृत्व में विष्णु तिवारी, दिनेश पाण्डेय, कृपा शंकर वर्मा, सरिता जायसवाल, शांती देवी, रूचि जैन, निशा, मृदुल गुप्ता, शिव कुमार सोनी, प्रहलाद सिंह, रमेश जोशी, कुलदीप वर्मा, अनुग्रह, सलमान, जितेंद्र शर्मा, शिवराज, आनंद वर्मा, राम कुमार उर्फ रिंकू सिंह, मुकेश चौरसिया, सुमित कश्यप, राकेश सोनकर, अमन शर्मा, संजय वर्मा, आयुष प्रकाश, वीरेंद्र वर्मा, सार्थक एम राजेश जोशी समेत करीब तीस लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: जनवादी महिला समिति ने अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

संबंधित समाचार