Lucknow News: लोहिया में नर्सिंग भर्ती परीक्षा का रिजल्ट घोषित, 24 घंटे के भीतर संस्थान ने जारी किया परिणाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। लोहिया संस्थान की नर्सिंग भर्ती परीक्षा का रिजल्ट परीक्षा होने के 24 घंटे के अंदर रविवार को घोषित कर दिया गया। दो से तीन दिन में परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों के शैक्षिक दस्तावेजों की जांच शुरू होगी। उसके बाद सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र बांटे जाएंगे।

लोहिया संस्थान में करीब 10 साल बाद नियमित भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। 431 पदों पर नर्सिंग की भर्ती परीक्षा आयोजित की गई थी। संस्थान की निदेशक डॉ. सोनिया नित्यानंद ने बताया कि शनिवार को प्रदेश के 33 केंद्रों में नर्सिंग भर्ती परीक्षा हुई। 8300 अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होना था। इसमें लगभग चार हजार अभ्यर्थी शामिल हुए थे।

इससे पहले देश के 92 सेंटरों में भर्ती परीक्षा हुई थी। गुजरात की एडुटेस्ट एजेंसी ने परीक्षा कराई। केंद्रों में बिजली, कम्प्यूटर समेत दूसरी समस्या हुई थी। नाराज अभ्यर्थियों ने हंगामा किया था। अव्यवस्था के मद्देनजर संस्थान प्रशासन ने जांच के बाद 18 केंद्रों की परीक्षा रदद कर दी थी। 

शनिवार को दोबारा परीक्षा कराई गई थी। निदेशक डॉ. सोनिया नित्यानंद ने सभी सफल अभ्यर्थियों को बधाई दी है। उन्होंने बताया कि शैक्षिक व अनुभव प्रमाण पत्रों की जांच के बाद नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: मीटर लगाने व बिल भुगतान के लिए किसानों को कर रहे प्रेरित

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता