रायबरेली: उत्तरी ग्रिड ने घटाई बिजली की मांग , NTPC में 500 मेगावाट की यूनिट बंद 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ऊंचाहार / रायबरेली, अमृत विचार। ग्रीष्म ऋतु शुरू होते ही एक तरफ जहां बिजली की मांग बढ़ने से उपभोक्ताओं को समस्या हो रही है , वहीं दूसरी ओर उत्तरी ग्रिड ने बिजली की मांग घटा दी है। जिसके कारण एनटीपीसी की ऊंचाहार में 500 मेगावाट क्षमता की एक इकाई को बंद कर दिया है।
     
उत्तरी ग्रिड के नियंत्रक नार्दन रीजन लोड डिस्पैच सेंटर ( एनआरएलडीसी) ने ऊंचाहार परियोजना से उत्पादन कम करने का निर्देश दिया है। ग्रिड के निर्देश के बाद स्थानीय प्रबंधन ने पहले यूनिटों का भार कम किया । उसके बाद लगातार बिजली की मांग घटाने के कारण अन्ततः परियोजना में  500 मेगावाट क्षमता की यूनिट नंबर छः को बंद कर दिया गया है। इस यूनिट को बंद करने के बाद एनटीपीसी ऊंचाहार का उत्पादन 1550 मेगावाट से घटकर 1050 मेगावाट हो गया है । ज्ञात हो कि ऊंचाहार परियोजना में 210 मेगावाट प्रत्येक यूनिट उत्पादन क्षमता की कुल पांच इकाइयां और 500 मेगावाट की एक इकाई स्थापित है। परियोजना की जनसंपर्क अधिकारी कोमल शर्मा ने बताया कि यूनिट नंबर छः पूरी तरह उत्पादन के लिए तैयार है । ग्रिड द्वारा बिजली की मांग कम करने के कारण इस यूनिट को रिजर्व शट डाउन में बंद किया गया है ।

ये भी पढ़ें - शर्मनाक: मेला देखकर लौट रहीं दो लड़कियों से सामूहिक दुष्कर्म, 6 आरोपी हिरासत में

संबंधित समाचार