मथुरा: जहां होती थी कृष्ण और कंस के हाथियों में लड़ाई वहां भी पहुंचे कब्जाधारी भाई
मथुरा, अमृत विचार। कृष्ण जन्मस्थान और शाही ईदगाह की कोर्ट में लड़ाई लड़ने वाली अखिल भारत हिंदू महासभा ने अब प्राचीन हाथी टीला को मुस्लिमों के कब्जे से मुक्त करने का बीड़ा उठाया है। हिंदू महासभा ने जिलाधिकारी के अनुपस्थिति में सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंप प्राचीन हाथी टीला को कब्जा मुक्त कराने की मांग की है।
महासभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने कहा कि भगवान कृष्ण की प्राचीन क्रीडा स्थली में भूतेश्वर के पास प्राचीन हाथी टीला पर मुस्लिम समाज के कुछ लोग कब्जा का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि उक्त स्थान पर राजा कंस के हाथी रहते थे। उसी स्थान पर भगवान कृष्ण और राजा कंस के पागल हाथियों में युद्ध हुआ था। यह हिंदुओं का प्राचीन स्थान है और पुरातत्व विभाग के अधिकार में आता है। पहले मुगल शासकों ने हिंदुओं के मठ मंदिरों पर कब्जा किया था। अब यह मुगलों के वंशज हिंदुओं की प्राचीन स्थानों पर अवैध कब्जे का प्रयास कर रहे हैं। यदि यह अतिक्रमण नहीं हटा तो हिंदू महासभा भूख हड़ताल करेंगी।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष छाया गौतम, जिला कार्यकारी जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता संजय हरियाणा, प्रदेश सचिव चंद्रप्रकाश सिंगल, जिला महासचिव राम प्रकाश शर्मा, प्रदीप चाहर, आशु दीक्षित, सरोज शर्मा,प्रीति शर्मा, विष्णु भारद्वाज, सियाराम तिवारी, पप्पन ठाकुर, पंकज शर्मा, पवन गौतम, आदि मौजूद रहे।
ये भी पढे़ं- मथुरा: 15 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान किया गिरफ्तार
