आज का राशिफल। 14 मार्च, 2023
मेष
आज मैनेजमेन्ट जॉब से जुड़े लोगों को परेशानी होगी। अधीनस्थ कर्मचारी आपसे किसी कारण नाराज होंगे। इस समय को शांति और प्रेम पूर्वक बिताएं। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। वैवाहिक जीवन में अनबन हो सकती है।
वृष
आज आप काफी तीव्र गति से अपने काम पूर्ण करेंगे। नई जॉब की शुरुआत कर सकते हैं। अनावश्यक विवादों से बचें। भविष्य की योजनाओं पर धन खर्च करेंगे। जीवनसाथी का सहयोग आपका मनोबल बढ़ाएगा। बुरा समय खत्म होने से चैन की सांस लेंगे।
मिथुन
आज उच्च अधिकारियों के प्रति मन में नाराजगी रहेगी। ऋण या उधार लेने से आपको बचना चाहिए। सिर्फ अपने काम पर ध्यान देना चाहिए। पुरानी बातों पर ज्यादा विचार न करें। आपको सैद्धांतिक विचारों के साथ व्यवहारिक भी होना पड़ेगा।
कर्क
आज आपको मेहनत का सार्थक परिणाम मिलेगा। आप सभी कार्यों को एकाग्र होकर करेंगे। संतान को लेकर गौरव की अनुभूति होगी। इच्छित प्रेमी को प्रपोज कर सकते हैं। मित्रों की मदद से सभी काम आसानी से पूर्ण हो जाएंगे।
सिंह
आज व्यापार में आपका प्रदर्शन बेहतरीन रहने वाला है। लक्ष्यों को लेकर दृढ़ रहें। जोखिम लेने से बचना चाहिए। अपनी रचनात्मक क्षमता का अच्छा प्रयोग करेंगे। किसी पर भी सहज ही विश्वास न करें। पारिवारिक अशांति दूर होगी।
कन्या
आज जटिल मामलों को आसानी से सुलझा लेंगे। आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। परिवार के लोग आपको सहयोग देंगे। शेयर मार्केट के माध्यम से बड़ा धन लाभ होगा। प्रतिस्पर्धियों के ऊपर आप भारी पड़ेंगे। सुखद समाचार मिल सकते हैं।
तुला
आज अपने विचारों को संकीर्णता के दायरे में सीमित न करें। किसी से ज्यादा अपेक्षा न रखें। दूसरों के बजाय स्वयं के निर्णय को अधिक प्रधानता दें। दिनचर्या अनियमित हो सकती है। जटिल समस्याओं का समाधान निकालने में सफलता मिलेगी।
वृश्चिक
आज आय के नए स्रोत विकसित कर सकते हैं। अपनी कार्यशैली से संतुष्ट रहेंगे। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। व्यवसाय के दृष्टिकोण से आप काफी भाग्यशाली रहने वाले हैं। आत्मविश्वास के कारण हर जगह बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे।
धनु
आज सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को अपनी कमियों और गलतियों का मूल्यांकन करना चाहिए। ऑफिस में आपको किसी कारणवश सहकर्मियों के ताने सुनने पड़ सकते हैं। प्रेम संबंधों को लेकर ज्यादा भावुक होने की आवश्यकता नहीं है।
मकर
आज लोग आपके व्यक्तित्व से आकर्षित रहेंगे। ऑनलाइन कारोबार से जुड़े लोगों के लिए दिन विशेष रूप से शुभ है। संपत्ति के लेन-देन से आपको लाभ मिलेगा। कला और रचनात्मक कार्यों में बड़ा लाभ होगा। तनावयुक्त परिस्थितियां सामान्य हो जाएंगी।
कुंभ
आज व्यापार में लाभ के बावजूद मन संतुष्ट नहीं रहेगा। पारिवारिक जीवन काफी आनंदमय रहेगा। नींद भरपूर मात्रा में लें। हाथ में आए अवसरों को लेकर लापरवाही न करें। शरीर में स्फूर्ति की कमी हो सकती है।
मीन
आज अचानक प्राप्त हुए अवसरों से गदगद रहेंगे। जॉब में परिस्थितियां काफी अनुकूल रहेंगी। कारोबार में बड़ा निवेश कर सकते हैं। फाइनेंस से जुड़े मामलों के लिए दिन अच्छा है। समाज के बुद्धिजीवियों के बीच आपकी प्रशंसा होगी।
