हरदोई: पत्नी के ऊपर फेंका था तेजाब, अब पुलिस से लग रहा डर, एनकाउंटर की बात कर कर किया हंगामा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। पत्नी के ऊपर तेज़ाब फेंकने वाले पति को डायलिसिस के लिए लखनऊ ले जाने के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां उसने न सिर्फ हंगामा किया बल्कि आरोप लगाया कि योगी की पुलिस उसका एनकाउंटर कराने की साज़िश कर रही है। इसे लेकर सोमवार को यहां मेडिकल कालेज में काफी देर तक हंगामा होता रहा।

बताया गया है कि पिहानी कस्बे के रहने वाला रिज़वान ने अपनी पत्नी के ऊपर तेज़ाब फेंका था। वह तकरीबन 11 महीनों से जेल की सलाखों के पीछे है। बताया गया है कि उसकी किडनी खराब होने की वजह से डायलिसिस कराया जाता है। सोमवार को भी उसे डायलिसिस के लिए मेडिकल कालेज लाया गया था। लेकिन डाक्टरों ने उसे लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। 

इस पर सुरक्षाकर्मी जब उसे लेकर लखनऊ जाने लगे,तो रिज़वान ने वहीं पर हंगामा शुरू कर दिया। इतना ही नहीं वह ज़ोर-ज़ोर से चिल्लाने लगा कि साजिश के तहत उसे लखनऊ ले जाया जा रहा है। बकौल रिज़वान योगी की पुलिस उसका कहीं रास्ते में एनकाउंटर कर देगी। उसके इस तरह के आरोप के चलते मेडिकल कालेज में हड़कंप मच गया। 

हालांकि इस बीच उसकी सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मी तक सकते में आ गए।इस बारे में जेल अधीक्षक उदय प्रताप मिश्र का कहना है कि आरोपी अक्सर इसी तरह का हंगामा करता रहता है। वह पहले भी ऐसा कर चुका है। हालांकि सोमवार को उसकी रिहाई का भी आदेश हो चुका है।

यह भी पढ़ें:-Umesh Pal Murder Case: उमेश पाल हत्याकांड के आरोपियों के खिलाफ बढ़ाई गई इनाम की राशि, मिलेंगे इतने लाख रुपए

संबंधित समाचार