बहराइच: कटान से बचाव के लिए उपाय करे जिला प्रशासन, ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए डीएम को सौंपा ज्ञापन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। जिले के मोतीपुर तहसील क्षेत्र के कई गांव के कटान पीड़ित सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में नारेबाजी करते हुए डीएम को ज्ञापन सौंपा। सभी ने कटान से बचाव के लिए ठोस कदम उठाए जाने की मांग की। मोतीपुर तहसील क्षेत्र के दूधनाथपुरवा, प्रेम नगर, गुप्ता पूरवा और तुलसी पुरवा गांव में नदी वर्ष 2018 से कटान कर रही है।

जबकि तहसील क्षेत्र के विजय नगर, चहलवा और मौरहवा गांव में नदी ने इस बार बाढ़ के दौरान कटान शुरू की थी। लेकिन तीन वर्षों से निरंतर मांग के बाद भी सिंचाई विभाग या बाढ़ खंड की ओर से बाढ़ और कटान से बचाव के लिए कटान रोधी कार्य नहीं किया जा रहा है। जिससे इन गांव के लोगों का जीवन नरकीय बन गया है।

समस्या के समाधान और कटान पर रोक के लिए गांवों के लोग सोमवार को डीएम कार्यालय पहुंचे। यहां पर सभी ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। सभी ने कटान पर अंकुश के लिए बांध बनाए जाने की मांग की। इस दौरान काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: सरकारी ईंट की चोरी कर रहे दबंगों को प्रधान ने रोका तो कर दी पिटाई, सगे भाई समेत चार पर मुकदमा

संबंधित समाचार