बहराइच: सरकारी ईंट की चोरी कर रहे दबंगों को प्रधान ने रोका तो कर दी पिटाई, सगे भाई समेत चार पर मुकदमा
बहराइच, अमृत विचार। जिले के राजा रेहुआ गांव में सोखता का निर्माण ग्राम पंचायत निधि से कराया जा रहा है। सोखता निर्माण में लगने वाले ईट ईट कि कुछ लोगों ने चोरी कर ली। जिसका ग्राम प्रधान ने विरोध किया तो दबंगों ने ग्राम प्रधान की जमकर पिटाई कर दी। पुलिस ने 1 ग्राम प्रधान की तहरीर पर सगे भाई समेत चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बौंडी थाना क्षेत्र के राजा रहुआ गांव में ग्राम पंचायत निधि से सोखता का निर्माण कराया जा रहा है। गांव के ग्राम प्रधान इतवारी गौतम पुत्र ननकऊ ने थाने में तहरीर देकर कहा है कि सोखता निर्माण में श्रमिक तीरथ, दीपू, छोटू और कन्हैया मजदूरी कर रहे हैं। ग्राम प्रधान ने बताया कि रविवार शाम 4:30 बजे वह मौके का निरीक्षण करने गए तो श्रमिकों ने गांव निवासी लोगों पर यह चोरी करने का आरोप लगाया। जिस पर ग्राम प्रधान ने इंट चोरी की उलाहना दी।
इससे गांव निवासी दबंग वेंकटेश, गंगेश, अभिषेक और पट्टू ने ग्राम प्रधान की पिटाई कर दी। अपशब्दों का प्रयोग किया। ग्राम प्रधान ने सगे भाई समेत चार लोगों को नामजद करते हुए तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सरकारी काम में बाधा, अनुसूचित जाति जनजाति और मारपीट करने समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एससी एसटी एक्ट की जांच पुलिस क्षेत्राधिकारी जय प्रकाश त्रिपाठी द्वारा किया जायेगा।
पेशबंदी के लिए दी तहरीर
ग्राम प्रधान के मुकदमा दर्ज कराने के बाद पेशबंदी के लिए आरोपी पक्ष की एक महिला ने छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि जांच की जा रही है। अभी मुकदमा नहीं दर्ज हुआ है।
यह भी पढ़ें:-प्रयागराज: अतीक के लापता नाबालिग बेटों के मामले में सुनवाई टली
