बरेली: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में सुनाया फैसला, आरोपी को मिली तीन साल की सजा

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। नाबालिग लड़की (14) संग दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोपी सुभाषनगर करेली निवासी यूसुफ को परीक्षण में दोषी पाते हुए स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट कोर्ट रामदयाल ने तीन वर्ष कारावास और छह हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।

विशेष लोक अभियोजक सुभव कुमार मिश्रा ने बताया कि पीड़िता के पिता ने थाना सुभाषनगर में तहरीर देकर बताया था कि 16 अगस्त 2013 को वह मजदूरी के काम से बाहर था। उसकी पत्नी अपनी मां को देखने मायके गयी हुई थी। घर पर पुत्री अकेली थी रात में 2 बजे यूसुफ छत पर हाथ में तमंचा लेकर आ गया और बेटी के सीने पर रख दिया, दुष्कर्म का प्रयास किया। शासकीय अधिवक्ता ने 7 गवाह परीक्षित कराए थे।

यह भी पढ़ें- बरेली: कार चोरी पर बीमा कंपनी अदा करेगी उपभोक्ता को क्लेम, जुर्माना भी लगा...जानिए पूरा मामला

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Exclusive : जहां आज खेत हैं, वहीं बसने जा रही उत्तराखंड की सबसे बड़ी इंडस्ट्रियल सिटी, बदलेगी UP- MP बिहार तक के लाखों युवाओं की किस्मत
धामी कैबिनेट के बड़े फैसले: उत्तराखंड बना पूर्ण साक्षर राज्य, चारधाम यात्रा के घोड़े-खच्चरों के बीमा में देगी 20% प्रीमियम
राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद : CM योगी के कार्यक्रम से दूर रहेंगे चंपतराय, डीएम ने जारी किया पत्र, कहा- अपने स्थान पर नामित करें दूसरा व्यक्ति
यूपी में उड़द, मूंग और मूंगफली खरीद का लक्ष्य तय, रबी फसलों की अवधि बढ़ी 
बाराबंकी में खरीफ उत्पादकता गोष्ठी और कृषि मेले का आयोजन, 10 उत्कृष्ट किसानों को मिला प्रशस्ति पत्र