उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति 17 को आएंगे पीलीभीत, जानिए पूरी बात
पीलीभीत, अमृत विचार। उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति शेखर कुमार यादव 17 मार्च की देर रात तक पीलीभीत पहुंचेंगे। 18 मार्च को सुबह वह जिला जजी का निरीक्षण करेंगे। अधिवक्ताओं से भी भेंट करेंगे। 19 मार्च को सुबह पीलीभीत से वापस चले जाएंगे। उनका आधिकारिक कार्यक्रम प्रशासन को प्राप्त हो गया है।
यह भी पढ़ें- पीलीभीत: एक तरफ गूंजे मंत्र तो दूसरी तरफ पढ़ा गया निकाह
