लखनऊ: शहीद पथ पर सुबह छह से रात नौ बजे तक मिलेंगी सिटी बसें, ई रिक्शा, ऑटो-टेंपो का संचालन बंद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कार्यालय संवाददाता,लखनऊ, अमृत विचार। लखनऊ शहीद पथ,अवध विहार योजना,सुशांत गोल्फ सिटी,वृन्दावन योजना,नीलमथा के लोगों को अब बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी। मंडलायुक्त डा रोशन जैकब के निर्देश पर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज निगम ने चिनहट कमता बस अड्डे से शहीद पथ, इंडस्ट्रियल एरिया, स्कूटर इंडिया रूट पर 44 सिटी बसों का संचालन शुरु कर दिया है।

 यह बसें रोजाना 390 चक्कर लगाएगी। यात्रियों को बसों की सुविधा सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक मिलेगी। सिटी ट्रांसपोर्ट के एमडी आरके त्रिपाठी ने बताया कि शहीद पथ पर ई रिक्शा, ऑटो-टेंपो बंद होने से सिटी बसों की संख्या बढ़ाई गयी है जिससे यात्रियों को ट्रांसपोर्ट की बेहतर सुविधा मिल सके। 

मंडलायुक्त के मुताबिक शहीद पथ आटो, टेम्पों,ई रिक्शा से आये दिन जाम लगने के साथ लगातार दुर्घनायें होती है जिसको देखते हुये इस रुट पर आटो टेम्पो का संचालन बंद कर अधिक से अधिक सिटी बसें चलाने का निर्णय लिया गया है।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: ऑनलाइन फ्लैटों की बिक्री से दोगुनी हुई आय, मंडलायुक्त ने एलडीए के कार्यों की समीक्षा कर जानी प्रगति

संबंधित समाचार