MJPRU: 33 हजार से अधिक छात्र देंगे बैक पेपर की परीक्षा, जानें डिटेल्स
बरेली, अमृत विचार। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय के प्रथम सेमेस्टर के 33 हजार से अधिक छात्र बैक या पूरक परीक्षा में शामिल होंगे। इनमें सबसे अधिक 19 हजार छात्र बीए के हैं। 13 फरवरी से 10 मार्च तक इतने ही छात्रों ने बैक व पूरक परीक्षा के फार्म भरे हैं। इनकी परीक्षाएं स्नातक प्रथम व तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाओं के साथ ही होंगी। हालांकि अभी भी कई छात्र परीक्षा फार्म भरने की तिथि बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। मुख्य परीक्षा के साथ 25 मार्च से परीक्षाएं शुरू होंगी। इसके लिए कई छात्र फार्म भरने से रह गए हैं।
स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा में काफी संख्या में छात्र फेल हो गए थे। इसके अलावा कई छात्रों की बैक आई थी। फेल होने पर छात्रों ने काफी हंगामा भी किया था। अब इन छात्रों की बैक परीक्षाएं हो रही हैं तो छात्रों ने परीक्षा फार्म भरे हैं। विश्वविद्यालय की वेबसाइट के अनुसार बीए प्रथम सेमेस्टर में 19678 छात्रों ने बैक पेपर के फार्म भरे हैं। इसके अलावा बीकॉम में 2599, बीएससी में 10497 और बीबीए में 967 छात्रों ने बैक पेपर का फार्म भरा है।
यह भी पढ़ें- बरेली: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में सुनाया फैसला, आरोपी को मिली तीन साल की सजा
