लखनऊ: RTO कार्यालय में वाहनों के फिटनेस कराने की व्यवस्था पटरी से उतरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कार्यालय संवाददाता, लखनऊ/अमृत विचार। संभागीय परिवहन कार्यालय ट्रांसपोर्टनगर में वाहनों के फिटनेस कराने की व्यवस्था पटरी से उतर गई। बीते तीन दिनों से वाहनों के फिटनेस का टाइम स्लाट लेकर पहुंच रहे वाहनों को अनफिट कर दिया जा रहा है। लगातार सैकड़ों वाहनों के फिटनेस फेल करने का आरोप लगाते हुए वाहन मालिकों ने हंगामा काटा।

इस बीच फिटनेस सेंटर के अधिकारी पहुंचकर हंगामा कर रहे वाहन मालिकों को समझा बुझाकर शांत कराया। दरअसल, बीते दिनों ट्रांसपोर्टनगर स्थिति फिटनेस सेंटर का काम नई कंपनी को मिला। कंपनी की दलील है कि फिटनेस मशीन को ठीक किया जा रहा है। इस वजह से वाहनों के फिटनेस में दिक्कतें आ रही है यही कारण है कि वाहनों के फिटनेस में देरी हो रही है।

इसी बात को लेकर सोमवार को दोपहर में वाहनों के फिटनेस तीसरी बार फेल होने पर वाहन मालिकों ने फिटनेस व्यवस्था पर सवाल खड़ा करते हुए हंगामा किया। परिवहन आयुक्त चंद्रभूषण सिंह ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। आरटीओ से जानकारी मांगी गई है। जल्द ही फिटनेस सेंटर की व्यवस्था को दुरूस्त कराया जायेगा जिससे वाहनमालिकों को फिटनेस के लिए आरटीओ कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें:-सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा 2019: High Court ने चयन सूची पर पुनर्विचार के दिए आदेश

संबंधित समाचार