पीलीभीत: होली पर सिख समुदाय के युवक को पगड़ी उतारकर पीटा, वीडियो वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें होली के दिन सिख समुदाय के एक युवक को कुछ लोगों ने पगड़ी उतारकार बुरी तरह पीटा। मामले की पड़ताल करने पर वीडियो पूरनपुर तहसील का बताया गया। वीडियो में देखा जा रहा है कि कुछ युवक सिख समुदाय के युवक को रंग लगाने की कोशिश कर रहे थे, इस वजह से गुस्साए युवक ने तलवार निकाल ली। जिसके बाद लोगों ने सिख युवक को घेरकर रंग डाल कर पगड़ी उतार दी और पिटाई की। वीडियो वायरल होने के बाद से सिख समाज के लोगों में भारी रोष है। एसपी अतुल कुमार ने प्रभारी निरीक्षक पूरनपुर को जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।

ये भी पढे़ं- उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति 17 को आएंगे पीलीभीत, जानिए पूरी बात

 

संबंधित समाचार