अयोध्या: सामूहिक विवाह में 178 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे, विधायक ने दिया आशीर्वाद 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मवई/ अयोध्या, अमृत विचार। रुदौली विधानसभा के मवई व रुदौली ब्लाक का मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन मंगलवार को मवई ब्लाक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय नेवरा में किया गया। मुख्य अतिथि रुदौली विधायक रामचंद्र यादव मौजूद रहे।
   
समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत रुदौली व मवई ब्लाक में करीब 178 पात्र लाभार्थियों को सामूहिक विवाह में शामिल हुए। करीब 200 आवेदन में 178 पात्रों का चयन किया गया है। प्रत्येक जोड़े को 51 हजार रुपये प्रदान किया गया। सामूहिक में मवई ब्लाक से 55 व रुदौली से 111 की शादियां कराई गई। इसके अलावा 12 जोड़े जिला मुख्यालय से आये। विधायक श्री यादव ने सभी जोड़ों को उपहार प्रदान करते हुए आशीर्वाद दिया।

ये भी पढ़ें -आकांक्षा ने पांचवीं बार अपने नाम किया ये बड़ा Record, अयोध्या की बेटी पर सबको है नाज  

संबंधित समाचार