Chitrakoot News: पत्नी-बेटी की गोली मारकर हत्या के बाद पशुमित्र ने भी दी जान, गांव से दो किमी दूर लटका मिला शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Chitrakoot News चित्रकूट में पत्नी-बेटी की गोली मारकर हत्या करने के बाद पशुमित्र ने भी जान दी।

Chitrakoot News चित्रकूट के बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के सेमरदहा गांव में पत्नी-बेटी की गोली मारकर हत्या करने के बाद पशुमित्र ने भी फांसी लगाकर जान दे दी। वहीं, गांव से दो किमी दूर पशुमित्र का शव लटका मिला।

चित्रकूट, अमृत विचार। घरेलू कलह और गुस्से ने एक परिवार को बर्बाद कर दिया। पत्नी और बेटी की हत्या के बाद ग्रामीण ने अपनी भी जान दे दी। उसका शव गांव से लगभग दो किमी दूर एक पेड़ से लटका मिला। पूरे मामले में पुलिस की लापरवाही भी सामने आ रही है। 
 
बहिलपुरवा थानांतर्गत सेमरदहा गांव में सोमवार को पशुमित्र नंदकिशोर (45) पुत्र हीरालाल ने अपनी पत्नी सीमा (40) और बेटी खुशी (17) को गोली मार दी थी। दोनों की मौत हो गई थी। दो-दो हत्याएं करने के बाद नंदकिशोर मौके से भाग निकला था। मंगलवार को गांव से लगभग दो किमी दूर पिपरौड़ी के जंगल में एक पेड़ से लटका मिला। सुबह खेतों की ओर गए ग्रामीणों ने इसे देखा तो पुलिस को सूचना दी। 
 

तीन-तीन टीमें बनाई गई थीं

पूरे मामले में पुलिस की लापरवाही सामने आ रही है। गौरतलब है कि बीते दिन जब अपर पुलिस अधीक्षक चक्रपाणि त्रिपाठी से आरोपी की गिरफ्तारी के संबंध में पूछा गया था तो उन्होंने बताया कि पुलिस की तीन टीमें बनाई गई हैं और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गांव से महज दो-ढाई किमी दूरी पर उसका शव पाए जाने से यह साफ है कि पुलिस टीमों ने अपना काम पूरी जिम्मेदारी से नहीं किया। अगर निगरानी रखी जाती तो पत्नी और बेटी का हत्यारा पुलिस के कब्जे में होता। 
 

पहले ही साफ हो गए थे मंसूबे

नंदकिशोर ने पहले भी खुदकुशी की कोशिश कर अपनी मंशा जता दी थी। घर में पत्नी और बेटी को गोली मारने के बाद वह खुद को भी खत्म कर देना चाहता था। पर गोलियों की आवाज सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने उसे पकड़ लिया था। हालांकि तब वह किसी तरह से खुद को छुड़ाकर भाग निकला था। बताया जाता है कि जाते समय वह अपने साथ रस्सी भी ले गया था। इससे आशंका थी कि वह फांसी लगाकर जान देना चाहता है। पेड़ से शव लटका मिलने से यह आशंका सच साबित हुई।

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव