सुलतानपुर: तेज रफ्तार वाहन ने साइकिल सवार युवक को रौंदा, मौत
कूरेभार, सुलतानपुर/अमृत विचार। स्थानीय थाना क्षेत्र के मुजेश के करीब किरौदी मोड़ के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित वाहन ने मजदूरी करने जा रहे एक साइकिल सवार युवक को रौंद दिया। जिससे युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
घटना कूरेभार थाना क्षेत्र के अयोध्या प्रयागराज मार्ग की है। जहां मंगलवार की सुबह मस्तराम (37) पुत्र स्व. फागुराम कोरी निवासी (गरियांवा) भर्तीपुर थाना गोसाईगंज घर से मजदूरी करने के लिए कूरेभार जा रहा था। जैसे ही वह मुजेश के करीब किरौदी मोड़ पर पहुचा ही था कि तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने टक्कर मारते हुए रौंद दिया। जिससे युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहंुची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मजदूरी करके जीवन यापन करता था मृतक
मृतक युवक मजदूरी करके परिवार का जीवन यापन करता था। मृतक युवक का एक बेटा 15 वर्ष का है। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार यादव ने कहा कि मृतक के परिजन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़ें:-सुलतानपुर: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर वनरोज से टकराकर पलटा टैंकर, चालक व क्लीनर घायल
