Kanpur News: कानपुर पुलिस लाइन में वकीलों ने पुलिसकर्मी से की मारपीट, मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

किदवई नगर थाने से आरोपी की पेशी कराने गया था सिपाही, आरोपी पर अभद्रता का आरोप लगा वकीलों ने धुना, बीच-बचाव में सिपाही को भी पीटा

कानपुर, अमृत विचार। किदवई नगर थाने से शांतिभंग की कार्रवाई में आरोपी को पुलिस लाइन लेकर गए सिपाही के साथ वकीलों ने मारपीट कर दी। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस कमिश्नर ने मामले को संज्ञान में लेते हुए वकीलों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए। सिपाही की तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया। 

मंगलवार दोपहर को किदवई नगर थाने के कांस्टेबल मोहम्मद इरफान व होमगार्ड शिव शरण सिंह के साथ धारा 151 के आरोपी अशोक कालिया व अश्वनी कुमार को लेकर पेशी के लिए पुलिस लाइन गए हुए थे। कांस्टेबल इरफान के मुताबिक न्यायालय के बगल में स्थित पेड़ के नीचे आरोपियों को लेकर खड़े हुए थे।

इसी दौरान कुछ अधिवक्ताओं ने आरोपी अशोक कालिया के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इरफान ने बीचबचाव का प्रयास किया तो अधिवक्ताओं ने उनके साथ धक्का-मुक्की कर मारपीट शुरू कर दी। पुलिसकर्मी व अधिवक्ताओं के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस कमिश्नर ने अधिवक्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के आदेश दिए। जिसके बाद कांस्टेबल इरफान ने अधिवक्ता मृत्युंजय सिंह व आशीष मिश्रा उर्फ आशु समेत 7 से 8 अज्ञात अधिवक्ताओं के खिलाफ कोतवाली थाने में सरकारी कार्य में बाधा समेत अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया।

यह भी पढ़ें:-सीएम योगी ने PM Modi से दिल्ली में की शिष्टाचार भेंट, Social Media पर तस्वीर ने खींचा सबका ध्यान

संबंधित समाचार