प्रयागराज: नैनी जेल में मुलाकाती घी के डिब्बे में लेकर पहुंचा मोबाइल, गिरफ्तार
नैनी/प्रयागराज, अमृत विचार। केंद्रीय कारागार नैनी में मंगलवार को मुलाकात के दौरान एक बन्दी से मुलाकात करने पहुंचे परिजन के पास मोबाइल फोन बरामद होने से हड़कंप मच गया। मोबाइल मिलने की सूचना पर वरिष्ठ जेल अधीक्षक व जेल कर अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे शख्स को गिरफ्तार कर पुलिस के हवाले कर दिया।
जानकारी के अनुसार अनिल राजभर पुत्र धनपत निवासी बागपत को नैनी सेंट्रल जेल में काफी समय पहले ट्रांसफर कर भेजा गया था। जिसे तन्हाई बैरक में रखा गया है। मंगलवार को अनिल से मुलाकात करने के लिए नैनी अरैल निवासी राज मिश्रा पुत्र लाल चन्द्र मिश्रा गया हुआ था। जहां चेकिंग के दौरान उसके पास से मोबाइल फोन बरामद किया गया।
पकड़ा गया युवक मोबाइल फोन घी के डिब्बे में डालकर लाया था। लेकिन जेल पुलिस ने चेकिंग के दौरान शक होने पर उसकी तलाश ली और मोबाइल बरामद किया। जिसके खिलाफ नैनी कोतवाली मुकदमा दर्ज कर पुलिस के हवाले कर दिया है। जेल के वरिष्ठ अधीक्षक शशिकांत सिंह ने बताया कि मुलाकात के समय फोन पकड़ा गया है। जिसके खिलाफ नैनी कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। साथ जेल भेज दिया गया है।
यह भी पढ़ें:-Kanpur News: कानपुर पुलिस लाइन में वकीलों ने पुलिसकर्मी से की मारपीट, मुकदमा दर्ज
