MJPRU: LLM की परीक्षाएं 25 से होंगी शुरू, एग्जाम शेड्यूल जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने एलएलएम प्रथम व तृतीय सेमेस्टर नए पाठ्यक्रम का परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षाएं 25 मार्च से सुबह 11 से 2 बजे की पाली में होंगी। परीक्षाएं 7 अप्रैल तक चलेंगी। इसके अलावा एलएलएम साइबर लॉ और ह्यूमन राइट्स प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं भी 25 मार्च से 7 अप्रैल तक चलेंगी।

25 मार्च से स्नातक प्रथम और तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं भी शुरू हो रही हैं। इसके जल्द परीक्षा केंद्र निर्धारित किए जाएंगे। परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार ने सभी महाविद्यालयों के प्राचार्यों को निर्देश दिए हैं कि वरिष्ठ केंद्राध्यक्ष और केंद्राध्यक्ष बनाने के लिए जल्द से जल्द सूचना उपलब्ध कराएं। अभी एलएलबी, बीएएएलएबी, बीबीए, बीसीए व अन्य विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं चल रही हैं।

16 अप्रैल तक मिड टर्म के अंक होंगे अपलोड
परीक्षा नियंत्रक ने सभी महाविद्यालयों को स्नातक ( बीए, बीएससी, बीकॉम व बीबीए) प्रथम और तृतीय सेमेस्टर की मिड टर्म के सेशनल अंक 16 मार्च से 16 अप्रैल तक विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद अंक स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इससे पूर्व के सेमेस्टर में अंक देरी से अपलोड होने की वजह से महाविद्यालयों के परिणाम रोक दिए गए थे। बरेली कॉलेज में 18 मार्च से मिड टर्म की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं।

बीएससी कृषि की परीक्षा में पकड़े तीन नकलची
बरेली कॉलेज में सचल दल ने मंगलवार को बीएससी कृषि की परीक्षा में तीन छात्रों को नकल के साथ पकड़ा है। इन छात्रों के पास पूरे-पूरे गेस पेपर व पर्चियां थीं। सचल दल ने सभी का यूएफएम कर रिपोर्ट विश्वविद्यालय भेज दी है।

संशोधित परीक्षा कार्यक्रम जारी
विश्वविद्यालय ने स्नातक प्रथम और तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाओं का मंगलवार को संशोधित कार्यक्रम जारी किया है। परीक्षाएं 25 मार्च से शुरू हो रही हैं। छात्र संशोधित कार्यक्रम विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें- मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने में बरेली फिसड्डी, शासन ने जारी की रैंक

संबंधित समाचार