बरेली: दिल्ली कूच से पहले तौकीर रजा समेत चार पदाधिकारी हाउस अरेस्ट, पुलिस ने घर के बाहर डाला डेरा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बुधवार को दिल्ली कूच करने से पहले मंगलवार रात आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां और उनके तीन पदाधिकारियों को हाउस अरेस्ट कर लिया गया। डीएम के आदेश जारी करने के बाद रात में ही चार पुलिस टीमों ने मौलाना तौकीर और तीनों पदाधिकारियों के घरों के बाहर डेरा डाल लिया। सोमवार को मौलाना तौकीर के खिलाफ मुरादाबाद में भड़काऊ भाषण के मामले में एफआईआर दर्ज कराई गई थी।

मौलाना तौकीर ने मुसलमानों पर अत्याचार का आरोप लगाते हुए 15 मार्च को बरेली से तिरंगा यात्रा शुरू कर दिल्ली में राष्ट्रपति को ज्ञापन देने का एलान किया था। खुफिया विभाग की ओर से इससे कानून-व्यवस्था बिगड़ने की रिपोर्ट दी गई थी जिसके बाद शासन ने जिले के अफसरों को आवश्यक कार्रवाई का आदेश जारी किया है।

इसी के तहत डीएम शिवाकान्त द्विवेदी ने मंगलवार रात आईएमसी प्रमुख तौकीर रजा खान, प्रवक्ता नफीस खान और नदीम खान, मीडिया प्रभारी मुनीर इदरीसी को 72 घंटे हाउस अरेस्ट रखने का आदेश जारी कर दिया।

डीएम के आदेश के आदेश के एसएसपी प्रभाकर चौधरी के निर्देश पर आनन-फानन चार पुलिस टीमें बनाई गईं। रात 10 बजे इन टीमों ने तौकीर रजा और बाकी तीनों पदाधिकारियों के घरों के बाहर डेरा डालकर उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया। एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि आदेश के मुताबिक 72 घंटे तक आईएमसी के चारों नेताओं को घर से नहीं निकलने दिया जाएगा।

आईएमसी के प्रमुख तौकीर रजा खान समेत चार पदाधिकारियों को 72 घंटे के लिए हाउस अरेस्ट रखने का आदेश दिया है। पुलिस ने सभी को हाउस अरेस्ट कर लिया है। कानून-व्यवस्था का पालन कराने के लिए यह कार्रवाई की गई है---शिवाकान्त द्विवेदी, जिलाधिकारी।

यह भी पढ़ें- MJPRU: नौ केंद्रों पर होंगी MBBS और BAMS की परीक्षाएं, जानें डिटेल्स

संबंधित समाचार