MJPRU: नौ केंद्रों पर होंगी MBBS और BAMS की परीक्षाएं, जानें डिटेल्स

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। एमबीबीएस और बीएएमएस की परीक्षाएं नौ केंद्रों पर होंगी। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने मंगलवार को 13 मेडिकल कॉलेजों के परीक्षा केंद्र निर्धारित कर दिए हैं।

बरेली में तीन केंद्र बनाए हैं, जिसमें बरेली कॉलेज में गंगाशील आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज, श्री राममूर्ति स्मारक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस और राजश्री मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट, आरपी डिग्री कॉलेज मीरगंज में धनवंतरि आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल फतेहगंज पश्चिमी और एसआरएम राजकीय आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज बांसमंडी में स्वकेंद्र बनाया गया है। इसके अलावा पीलीभीत, बदायूं, शाहजहांपुर, मुरादाबाद, बिजनौर और अमरोहा में एक-एक केंद्र बनाया गया है।

यह भी पढ़ें- मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने में बरेली फिसड्डी, शासन ने जारी की रैंक

संबंधित समाचार