रामपुर: नुमाइश ग्राउंड में बन रही रामचरित मानस वाटिका, होंगे रामायण पात्रों के दर्शन
रामपुर, अमृत विचार। पनवड़िया नुमाइश ग्राउंड में रामपुर विकास प्राधिकरण की ओर से रामचरित मानस वाटिका का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। जिसमें करीब 53 लाख की लागत से कार्य कराया जा रहा है। जिसका उद्घाटन जल्द ही मुख्यमंत्री से कराने की तैयारी की जा रही है। नुमाइश ग्राउंड में कुछ देवी देवताओं की प्रतिमाओं को लाकर रखवा दिया गया है।
भाजपा सरकार में देवी देवताओं की हर जगह प्रतिमाएं लगाई जा रही हैं। इसके साथ ही ऐताहासिक धरोहर को जिंदा किया जा रहा है। जिले में चारों ओर निर्माण कार्य चल रहे हैं, कुछ माह पहले फोटो चुंगी के पास डांडी यात्रा को बनवाया गया था। उसमें लाखों रुपया खर्च हुआ था।
अब जिलाधिकारी द्वारा कुछ माह पहले कलेक्ट्रेट सभागार में एक बैठक आयोजित की गई थी। जिसमें पनवड़िया के पास नुमाइश ग्राउंड में गेट के आस-पास खाली पड़ी जगह में रामचरित मानस वाटिका बनाने के दिशा निर्देश दिए गए थे। जिसका जिम्मा रामपुर विकास प्राधिकरण को दिया गया था। उसके बाद से वहां पर पहले साफ सफाई काम कराया गया था। उसके बाद चबूतरे बनाकर वहां पर रामायण के सभी पात्र देवी देवताओं की प्रतिमाओं को स्थापित कराने का काम चल रहा है। हालांकि अभी तक पूरी तरह से निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ है। सुरक्षा के लिहाज से वहां पर एक होमगार्ड भी तैनात किया गया है ताकि कोई प्रतिमाओं को उठाकर न ले जाए।
रामायण के सातों कांड के आधार पर लगेंगी प्रतिमाएं
रामचरित मानस में सात कांड हैं। जिसमें बालकांड,अयोध्याकाण्ड,अरण्यकाण्ड,किष्किन्धाकाण्ड, सुन्दरकांड, लंकाकांड (युद्धकांड) और उत्तरकांड शामिल है। उसी के चलते सभी देवताओं की प्रतिमाओं को लाया जा रहा है। जिसमें कुछ देवी देवताओं को लाकर मैदान में विराजमान कर दिया गया है जबकि कुछ शेष रहे गए हैं। आरडीए उन प्रतिमाओं को भी मंगवा रहा है। आरडीए के अधिकारियों का कहना है कि करीब चालीस प्रतिमाओं को लगवाया जाएगा।
सभी प्रतिमाओं के आगे होगा उनका वर्णन
रामपुर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि सात कांड के देवी देवताओं की प्रतिमाओं के आग उस कांड का परिचय लिखा जाएगा। ताकि लोगों को जानकारी हासिल हो सके। पिछले कई माह से नुमाइश ग्राउंड में रामचरित मानस वाटिका का निर्माण कार्य चल रहा है। जिसमे 40 प्रतिमाओं को लगवाया जा रहा है। इस दौरान सभी कांड के आगे आरडीए की ओर से उनका वर्णन किया जा रहा है। इसके अलावा पोस्टर भी लगाए जाएगें। ताकि लोगों को सही जानकारी हासिल हो सके।
पूरे मंडल में नहीं बनी है अभी रामचरित मानस वाटिका
जिलाधिकारी के निर्देश पर पनवड़िया के पास नुमाईश मैदान में रामचरित मानस वाटिका बनाने का काम चल रहा है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे मंडल में ऐसी रामचरित मानस वाटिका कहीं पर नहीं है, जल्द ही काम पूरा होने के बाद इसका उद्घाटन किया जाएगा। एक दो माह में पूरी तरह से बनकर तैयार हो जाएगी।
अधिकारियों के निर्देश पर नुमाइश मैदान में रामचरित मानस वाटिका का निर्माण कराया जा रहा है जिसमे सात कांड के 40 देवी देवताओं की प्रतिमाएं लगाई जाएगी। 53 लाख की लागत से तैयार किया जा रहा है कुछ प्रतिमाए आ चुकी है कुछ जल्द ही आने वाली है---अयोध्या प्रसाद, जेई, आरडीए।
यह भी पढ़ें- रामपुर : चमरौआ विधायक नसीर खां सहित पांच आरोपियों के फिर जारी हुए जमानती वारंट
