बरेली : 14 साल पहले हुआ था विवाद, अब किया धारदार हथियार से हमला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। पुरानी रंजिश के चलते बाजार में सब्जी का फड़ लगाने वाले पर एक युवक ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

थाना भोजीपुरा के पीपलसाना निवासी 46 वर्षीय राम किशोर रिठौरा बाजार में सब्जी का फड़ लगाता है। उसका आरोप है कि अब से 14 साल पहले फड़ लगाने को लेकर अजय नाम के युवक से उनका विवाद हो गया था। तभी से वह रामकिशोर से रंजिश मानने लगा। पुरानी रंजिश के चलते उनका अजय से फिर विवाद हो गया, तो अजय ने उनपर धारदार हसिए से हमला कर दिया। जिससे रामकिशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें :  तिरंगा यात्रा के दिल्ली कूच करने से पहले तौकीर रजा नजरबंद, भारी पुलिस फोर्स तैनात

संबंधित समाचार