अयोध्या: महमूदमऊ इलेवन ने लोहरास पुरवा स्पोर्टिंग को पराजित कर जीता खिताब

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मीरमऊ चैलेंज कप क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन

अमृत विचार, अयोध्या। रुदौली तहसील अंतर्गत ग्राम मीरमऊ में खेले गए मीरमऊ चैलेंज कप क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन हो गया। फाइनल मैच में महमूदमऊ इलेवन ने लोहरास पुरवा स्पोर्टिंग को 11 रनों से पराजित कर विजय प्राप्त की। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए महमूदमऊ इलेवन ने निर्धारित ओवरों में 4 विकेट को कर 62 रन बनाए जिसमें जमशेद का 25 रनों का योगदान रहा। लक्ष्य का पीछा करते हुए लोहरास पुरवा स्पोर्टिंग मात्र 6 विकेट खोकर 51 रन बना सकी। उनकी ओर से  ओवैस ने 34 रनों की पारी खेली।  

वरिष्ठ सपा नेता एहसान मोहम्मद अली उर्फ चौधरी शहरयार ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर चौधरी शहरयार ने खिलाड़ियों का प्रोत्साहन करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं के लिए ऐसे खेल आयोजन आवश्यक हैं जिनसे उनकी प्रतिभाएँ निखरती हैं। इस अवसर पर आयोजक मोहम्मद सूफ़ियान, फ़हद, शहीम, नजरान, लईक खां, संतोष रावत, मो रियाज़, शुऐब खां, परवेज़ अहमद, अमीर अहमद खान आमिर आदि सैकड़ों की संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - UP में छुट्टा पशुओं के हमले से घायल होने पर पीड़ित को मिलेगी आर्थिक सहायता, तय हुई कैटेगिरी

संबंधित समाचार